आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत जारी किया जाता है, जो स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी एक सरकारी पहल है। यह कार्ड पात्र व्यक्तियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है, और उन्हें अस्पतालों में कैशलेस (बिना पैसे के) इलाज की सुविधा प्रदान करता है। इसके माध्यम से, लाभार्थियों को अस्पतालों में द्वितीयक और तृतीयक उपचार सेवाओं तक आसानी से पहुँच मिलती है। इस कार्ड के द्वारा प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है, जिससे चिकित्सा खर्चों में भारी राहत मिलती है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया कुछ इस तरह से है:
1. एलिजिबिलिटी चेक करें:
- सबसे पहले आपको यह देखना होगा कि आप आयुष्मान भारत योजना के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।
- इसके लिए mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें।
- इसके बाद, आप अपने नाम, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड या परिवार के किसी सदस्य का नाम सर्च कर सकते हैं।
- अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।

2. ऑनलाइन कार्ड बनवाने का तरीका:
- सबसे पहले beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपनी मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और OTP से वेरिफाई करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको PMJAY योजना, राज्य, जिला, और आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके परिवार के सभी सदस्य दिखेंगे।
- आपको जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना है, उसके नाम के सामने “एक्शन बटन” दबाएं।
3. आधार वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी:
- अब आपको आधार नंबर से वेरिफिकेशन करना होगा।
- वेरिफिकेशन के बाद यदि आपका मैचिंग स्कोर 80% या उससे अधिक है, तो आपका आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा।
- इसके बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। आप यहां अपना फोटो अपलोड करें।
4. जानकारी भरें और सब्मिट करें:
- एक नया फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद “सब्मिट” बटन पर क्लिक कर दें।
अब आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा।

कार्ड के लाभ
आयुष्मान कार्ड धारकों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती, दवाइयां, मेडिकल टेस्ट और ऑपरेशन की सुविधा शामिल है। यह कार्ड कैशलेस और पेपरलेस प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। आप इस कार्ड का लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी उठा सकते हैं, जो इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं।
आयुष्मान भारत योजना का परिचय
साल 2018 में भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी है।
कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। आपके परिवार की समग्र पहचान होनी चाहिए। साथ ही, एक वैध पहचान पत्र भी जरूरी है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य मान्य पहचान पत्र। बिना इन दस्तावेजों के आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा।
किसे नहीं मिलेगा कार्ड?
आयुष्मान कार्ड उन लोगों के लिए नहीं है, जो निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं:
- संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग।
- जिनका पीएफ (Provident Fund) कटता है।
- जो ईएसआईसी (Employees’ State Insurance Corporation) से जुड़े हुए हैं।
- जो लोग टैक्स अदा करते हैं।
- जिनके पास पहले से अपना पक्का मकान है।
- जिनके पास वाहन है।
- जो सरकारी नौकरी करते हैं।
कौन बनवा सकता है कार्ड?
आयुष्मान कार्ड उन लोगों को मिल सकता है, जो:
- असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।
- दिव्यांग (Disabled) हैं।
- अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित हैं।
- निराश्रित (Destitute) या आदिवासी हैं।
- ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं।
- दिहाड़ी मजदूरी करने वाले हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का तरीका:
- सबसे पहले pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वहां आपको ‘Am I Eligible’ का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी कुछ जानकारी भरनी होगी और इसके बाद आप जान सकते हैं कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
नोट: जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है, उनके लिए कोई पात्रता नियम नहीं होते। वे बिना किसी शर्त के आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा सकते हैं।
आपके लिए जल्द आ रहा है : खाली पेट चाय पीना लिवर सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है? इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए चाय पीने से पहले सतर्क रहना जरूरी है?